फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children scattered in the colorful program.

रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा

Sun, 19 Nov 2017 11:04 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Children scattered in the colorful program.
परेड का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
तमकुहीरोड। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में विद्यालय की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की गई। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व मार्चपास्ट से हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। इसमें निखिल सोनी, आदित्य जायसवाल, साहित, आजाद, वंदना, आराध्या, श्रेया आदि विजयी रहीं। लंबी कूद में मनीष, रीतिक, जुनैद अव्वल रहे। कबड्डी मे प्रिंस, अंश, प्रदीप, करन विजेता रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुरेंद्र राय ने प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के अनुशासन की प्रशंसा की और खेल को मानव जीवन के लिए अनिवार्य बताया। विजयी प्रतिभागियों विद्यालय के प्रबंधक रणबीर प्रताप शाही, बीना शाही, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरती श्रीवास्तव, अरविंद यादव, रजनीश तिवारी, सतीश मिश्रा, मंतोष पटेल, सुभाष जायसवाल, परवेज आलम, कामिनी श्रीवास्तव, देवेंद्र मिश्र, दीलिप श्रीवास्तव, संतोष मिश्र सहित अनेंक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed