फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children in the game show talent

खेल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 12 Nov 2017 11:39 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 12 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children in the game show talent
प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिला स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन रविवार को हो गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया।  दौड़, खो-खो, कबड्डी, फूटबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित 23 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा और अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसे देखकर बड़े लोग भी दंग रह गए। जनपदीय प्रतियोगिता में हाटा ब्लॉक के बहुआस पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आसिया खातून ओवरआल विजेता रहीं। वहीं रामकोला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमडरिया के धीरज मद्घेशिया एथलेटिक्स में ओवरऑल चैंपियन रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


 इस प्रतियोगिता में हाटा ब्लॉक की बहुआस पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आसिया खातून ओवरआल विजेता रहीं। वहीं रामकोला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमडरिया के धीरज मद्घेशिया एथलेटिक्स में ओवरऑल चैंपियन रहे। उन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में 3003 विद्यालयों के बच्चों के बीच तहसील स्तर की विजेता टीमों को जनपदीय रैली में प्रतिभाग कराया गया। इसमें कुल 23 तरह के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किए गए थे। प्रतियोगिता में कसया तहसील की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतिभागी बच्चों के बीच मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया। 
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी होना जरुरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए इस तरह के आयोजन होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल में जीत और हार दोनों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को अपने भीतर और ऊर्जा लाने की जरुरत है। बीएसए हेमंत राव ने आगंतुकों का स्वागत किया। 


इस मौके पर राजेश शुक्ला, दिलीप पांडेय, राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, राजकुमार सिंह, अनुप सिंह, कलमदानी सिंह, अनिल कुमार मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, योगेंद्र शुक्ल, आदित्य नारायण सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्त, सत्यजीत द्विवेदी, हरेकृष्ण पांडेय, धीरेंद्र त्रिपाठी, घनश्याम वर्मा आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed