फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child dies in accident, road jam

एनएच-28 पर मस्जिदिया टोला के निकट हुआ हादसा

Thu, 16 Sep 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Child dies in accident, road jam
हादसे में बालक की मौत, सड़क जाम
विज्ञापन

एनएच-28 पनियहवा-पडरौना मार्ग पर हुआ हादसा
एसडीएम, सीओ ने पुलिस के साथ पहुंचकर जाम समाप्त कराया
पुुलिस की जीप से दुर्घटना होने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। बृहस्पतिवार को पनियहवा-पडरौना मार्ग पर दिन के करीब 11 बजे एक जीप की चपेट में आ जाने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर तुर्कहां स्थित सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि हनुमानगंज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के मस्जिदिया टोला निवासी राजेश का सात वर्षीय बेटा प्रिंस बृहस्पतिवार को पनियहवा-पडरौना मार्ग के किनारे बकरी चराने गया था। उसकी बकरी सड़क पर चली गई, जिसे किनारे करने के लिए प्रिंस सड़क पर पहुंचा ही था कि पडरौना से पनियहवा की ओर जा रही जीप की चपेट में आ गया। उसे उसी गाड़ी से तुर्कहां सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी ही थी कि नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। सूचना पर एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार, सीओ शिवाजी सिंह, एसओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता, एसओ खड्डा आरके यादव, एसओ नेबुआ नौरंगिया मिथिलेश राय पहुंचे और समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस की जीप की चपेट में आने से बालक के मौत की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed