फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chhah pheet kee dooree par baithenge bord pareekshaarthee

छह फीट की दूरी पर बैठेंगे बोर्ड परीक्षार्थी

Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
chhah pheet kee dooree par baithenge bord pareekshaarthee
छह फीट की दूरी पर बैठेंगे बोर्ड परीक्षार्थी
विज्ञापन

325 कॉलेजों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर हुआ अपलोड
पडरौना। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा। केंद्र बनाने के लिए जिले के 325 विद्यालयों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र का निर्धारण होने के बाद अन्य तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
जिले में 55 वित्त पोषित, 19 राजकीय और 254 स्ववित्त पोषित समेत 328 माध्यमिक विद्यालय हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में करीब 60 हजार और इंटर में 47 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। बीते वर्ष बोर्ड की तरफ से परीक्षा के लिए 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीते वर्ष बोर्ड ने परीक्षा निरस्त कर परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया था। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस वर्ष 328 माध्यमिक विद्यालयों में से 325 कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। डीएम की तरफ से गठित जांच टीम ने बोर्ड की तरफ से जारी परीक्षा केंद्र के सभी मानकों की जांच कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपा था। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से 325 विद्यालयों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में करीब एक लाख परीक्षार्थी नामांकित हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए 325 विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन किया था। उसमें से बोर्ड की तरफ से निर्धारित मानकों की जांच कर सभी विद्यालयों का डाटा यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed