फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cheques for crop damage compensation distributed to flood-affected farmers.

Kushinagar News: बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किया गया फसल क्षति के मुआवजे का चेक

Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cheques for crop damage compensation distributed to flood-affected farmers.
खड्डा तहसील क्षेत्र में बाढ़ आने से प्रभावित हुए थे किसान, सांसद ने 100 किसानों को दिया चेक
विज्ञापन


खड्डा। नारायणी नदी की बाढ़ से फसल क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए शनिवार को मुआवजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद विजय कुमार दूबे ने कृषि निवेश अनुदान योजना के तहत 100 किसानों को फसल क्षति मुआवजे के चेक वितरित किए। यह कार्यक्रम तहसील सभागार में संपन्न हुआ।
बाढ़ के कारण खड्डा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं। तहसील प्रशासन ने विभिन्न ग्राम सभाओं के करीब चार हजार किसानों की फसल क्षति का सर्वे किया था। इस सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसी क्रम में अब मुआवजा वितरण शुरू किया गया है। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ फसल नुकसान की भरपाई के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को नियमानुसार मुआवजा देकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। शेष पात्र किसानों को भी जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अमिय मालवीय ने किया। इस दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे, डॉ. निलेश मिश्रा और दुर्गेश्वर वर्मा मौजूद रहे। अशोक निषाद, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल और चंद्र प्रकाश तिवारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed