{"_id":"6a70f9d44ee2578f0d0ef2d1","slug":"chehlum-today-route-diversions-in-the-city-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-165056-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेहल्लुम आज, शहर में रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेहल्लुम आज, शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
Tue, 04 Aug 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चेहल्लुम पर निकलने वाले जुलूसों की सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को पडरौना क्षेत्र में रूट डायवर्जन किया है। जुलूस मार्गों पर भीड़ व यातायात के दबाव को देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू किया गया है।
प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार तड़के 3 बजे से चेहल्लुम के जुलूसों की समाप्ति तक पडरौना में वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से जाने वाले वाहन खिरकिया बाईपास, मटिहिनिया, हरका चौक, शिवपुर, कसया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
गोरखपुर, गोपालगंज, कसया, पडरौना के रास्ते खिरकिया, बांसी, बिहार जाने वाले वाहन कसया, शिवपुर, मटिहिनिया, खिरकिया बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। बिहार, बांसी, खिरकिया से पडरौना के रास्ते रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा की तरफ जाने वाले कामर्शियल वाहन खिरकिया बाईपास, बड़ी नहर, बलुचहां पुल, मिश्रौली नहर के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
कप्तानगंज, खड्डा, रामकोला से आकर पडरौना के रास्ते खिरकिया, बांसी, बिहार जाने वाले वाणिज्यिक वाहन मिश्रौली नहर, बलुचहां पुल, बड़ी नहर, खिरकिया बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।
वहीं, शाम 4 बजे से समाप्ति तक जटहां से रामधाम पोखरा होते हुए कस्बे में आने वाले वाणिज्यिक वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। रामधाम पोखरा, अंबे चौक, खिरकिया से आगे वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
बिहार, बांसी, खिरकिया से रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, कसया जाने वाले वाणिज्यिक वाहन खिरकिया बाईपास से बड़ी नहर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कप्तानगंज/रामकोला से आकर पडरौना होते हुए खिरकिया, बांसी, बिहार को जाने वाले वाणिज्यिक वाहन मिश्रौली, बडी नहर, खिरकिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कसया से आकर पडरौना होते हुए खिरकिया, बांसी, बिहार जाने वाले वाणिज्यिक वाहन सरस्वती चौक से डायवर्ट होकर मटिहिनिया, खिरकिया बाईपास, खिरकिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
स्टेशन मोड़ से आने व जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कुबेरस्थान, छावनी होते हुए पडरौना कस्बे में आने वाले वाणिज्यिक वाहनों का मटिहिनिया से आगे प्रतिबंध लागू रहेगा। कसया, रवींद्रनगर से होकर पडरौना के रास्ते रामकोला, खड्डा जाने वाले वाणिज्यिक वाहन रवींद्रनगर, छावनी, बड़ी नहर, मिश्रौली नहर, बावली चौक से अपने गंतव्य को जाएंगे। खड्डा से आकर खिरकिया, बांसी, बिहार जाने वाले वाणिज्यिक वाहन बावली चौक, मिश्रौली नहर, बड़ी नहर, खिरकिया बाईपास, खिरकिया होते हुए जाएंगे।