{"_id":"620a90406506bd5ca2272bd0","slug":"checked-airport-security-by-doing-mock-drill-kushinagar-news-gkp4269398190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल कर जांची एयरपोर्ट की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल कर जांची एयरपोर्ट की सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉक ड्रिल कर जांची एयरपोर्ट की सुरक्षा
सुरक्षाकर्मियों व अन्य टीमों ने दायित्व का किया कुशलतापूर्वक निर्वहन
कसया(कुशीनगर)। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को मॉक ड्रिल कर सुरक्षा जांची गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों व अन्य टीमों ने समय पर अपने-अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
एयरपोर्ट टीम, एयरपोर्ट सिक्योरिटी टीम, फायर सर्विस व स्वास्थ्य टीम ने एयरपोर्ट पर संभावित हादसों से बचाव व सुरक्षा के लिए पूर्वाभ्यास किया। रनवे से लेकर अपरन व टर्मिनल बिल्डिंग, जहाज से यात्रियों को सुरक्षित बचाने के लिए फायर सर्विस की टीम के साथ उसकी सहयोगी स्वास्थ्य टीम ने पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान स्पाइस जेट विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग तक फायर सर्विस टीम के सदस्यों ने अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था सही मिली। सुरक्षा से संबंधित सभी सुरक्षाकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पाए गए। इस दौरान डायरेक्टर एके द्विवेदी, सुरक्षा प्रबंधक संतोष मौर्य, वरिष्ठ अधीक्षक फायर जेबी दुबे, फायर इंचार्ज हरिनरायन आदि मौजूद रहे।