फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Check portal every hour, update information immediately: DM

हर घंटे चेक करें पोर्टल, तत्काल अपडेट करें सूचनाएं : डीएम

Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Check portal every hour, update information immediately: DM
कोविड समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
हर घंटे चेक करें पोर्टल, तत्काल अपडेट करें सूचनाएं : डीएम
विज्ञापन

कुशीनगर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में हुई बैठक में डीएम एस. राजलिंगम ने स्वास्थ्यकर्मियों को हर घंटे पोर्टल चेक करते रहने और सूचनाएं तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। डीएम ने कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने नियमित तौर पर कोविड मरीजों की संख्या व उनकी स्थिति, कांटैक्ट ट्रेसिंग अपडेट करने, पोर्टल पर नियमित रूप से नई सूचनाओं को फीड करने के लिए निर्देश दिए। कांटैक्ट ट्रेसिंग, मेडिसिन किट की उपलब्धता, ड्यू लिस्ट की सूची के आधार पर टीकाकरण से वंचित लोगों से बातचीत इत्यादि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिस गांव में कोविड के मरीज हैं, उस गांव के ग्राम प्रधान से भी बातचीत करें व उन्हें सूचित करें। जिन लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग हुई है, क्या उन्हें दवा दी गई है या नहीं, इस बात की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इस बैठक में एडीएम देवीदयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, एसडीएम गोपाल शर्मा, डीपीआरओ अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, डीपीओ ज्ञानेंद्र राय, डीएसओ दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed