{"_id":"290d11f1adde627ae77654cdc9595c66","slug":"chc-superintendent-took-four-hours-to-put-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक को चार घंटे बैठाए रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक को चार घंटे बैठाए रखा
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। जौरा बाजार में हेपेटाइटिस ‘बी’ का टीका लगाने के नाम पर दो एनजीओ से जुड़े लोगों की ओर से अलग-अलग रकम लेने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक को गांववालों ने चार घंटे तक बैठाए रखा।
दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोगों ने उन्हें मुक्त किया। बुधवार को गांव के सहकारी गोदाम पर हेपेटाइटिस ‘बी’ का टीकाकरण एक एनजीओ की ओर से प्रति व्यक्ति 60 रुपये लेकर किया जा रहा था।
उसी दौरान दूसरे एनजीओ से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने 50 रुपये लेकर टीका लगाना शुरू कर दिया। एक ही टीके के लिए अलग-अलग रकम लिए जाने पर लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी सीएमओ को फोन पर दी गई तो उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएन ठाकुर को मौके पर भेजा। लगभग 12 बजे उनके पहुंचते ही लोग मिलीभगत का आरोप लगाकर उन्हें बैठा लिया।
इसके बाद एक एनजीओ के लोग टीकाकरण छोड़कर भाग गए। लगभग चार घंटे बाद इस आश्वासन पर डॉक्टर एएन ठाकुर को लोगों ने छोड़ा कि मामले की जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में डॉक्टर एएन ठाकुर का कहना है कि एनजीओ सीएमओ कार्यालय से अनुमति लेकर 50 रुपये टीका का शुल्क और 10 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर टीकाकरण कर रही है।
इसके लिए जिले में एक ही संस्था अधिकृत है। इस बात से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। इसकी जांच होगी तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।