फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chankya samaj meeting conduct in kaptangang

हक के लिए संगठित होना जरूरी : राजेश

Mon, 27 Dec 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
chankya samaj meeting conduct in kaptangang
कस्बा के रामजानकी घाट पर चाणक्य समाज की बैठक को संबोधित करते राजेश उपाध्याय। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
हक के लिए संगठित होना जरूरी : राजेश
विज्ञापन

- रामजानकी मंदिर में चाणक्य समाज की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे के छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित रामजानकी मंदिर में चाणक्य समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की तरफ से ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी की आलोचना की गई।
बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राजेश उपाध्याय ने कहा कि हक के लिए संगठित होना जरूरी है। बगैर संगठित हुए कुछ मिलने वाला नहीं है। चाणक्य समाज के लोग उपेक्षित हैं, इसकी वजह संगठित न होना है।
विज्ञापन

गोलू मिश्र ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने समाज को नई दिशा देने का काम किया था। अध्यक्षता हरिओम मिश्र व संचालन अमित तिवारी ने किया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, ज्ञानेश्वर दूबे, मिथिलेश मिश्रा, दिवाकर पांडेय, अविनाश मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, अभिषेक पांडेय, दिलीप पांडेय, गोरख दूबे, श्रीप्रकाश दास, दीनानाथ दूबे, राजेश दूबे, सुधाकर मिश्रा, सतीश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed