{"_id":"6026c9c68ebc3ee97e292d30","slug":"cdo-expressed-displeasure-kushinagar-news-gkp3845148193","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करतीं मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
पडरौना। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने बिंदुवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यों को गुणवत्ता सहित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन, राशन, आयुष्मान भारत योजना, उद्योग आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सीएमओ से दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस, विशेष सर्विलांस अभियान की प्रगति, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, वेक्टर जनित रोग, आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभावी कदम उठाए जाने के लिए निर्देशित किया।
सीडीओ ने नहरों व रजवाहों की शिल्ट सफाई की समीक्षा के दौरान शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं पाए जाने पर चेतावनी दी। बकाया विद्युत देयों की वसूली का प्रतिशत संतोषजनक न होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन विद्युत को वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने छात्रवृत्ति, शादी अनुदान योजना एवं पेंशन के बारे में भी जानकारी ली। सीडीओ ने इसी तरह अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीडी कृषि चौधरी अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।