{"_id":"62cb130d5d4da6674b045070","slug":"caught-two-gangster-kushinagar-news-gkp4432536129","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान फरार गैंगस्टर दो घंटे बाद पकड़ा गया, तीन पुलिसकमिर्यों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान फरार गैंगस्टर दो घंटे बाद पकड़ा गया, तीन पुलिसकमिर्यों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचार के दौरान फरार गैंगस्टर दो घंटे बाद पकड़ा गया, तीन पुलिसकमिर्यों पर केस
- शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था पशु तस्कर, खाकी को चकमा देकर अस्पताल से हुआ था फरार
- एसपी ने दरोगा व चार कांस्टबेल को किया निलंबित, केस भी दर्ज
- एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल धर्मचंद्र, अमरनाथ राकेश पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र में चैनपट्टी के पास गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की अभिरक्षा से फरार पशु तस्करी का आरोपी को दो घंटे बाद पकड़ लिया गया। इसमें मामले में लापरवाही बतरने वाले एक दरोगा तीन कांस्टेबल को निलंबित कर केस भी दर्ज किया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी ईमामुल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। अभियुक्त के भागने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी के भागने पर पहले तो पुलिस ने मामला दबाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीम लगा दी गई। आरोपी को दोबारा पकड़ने के लिए उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही। दो घंटे बाद पटहेरवा थाना क्षेत्र में ईमामुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र में चैनपट्टी में शनिवार सुबह पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा की अगुवाई में पुलिस ने एपी तटबंध पर पशु तस्करों की घेराबंदी की। इस दौरान दो तस्करों ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस तस्करों को पकड़ लिया।
पकड़े गए तस्करों की पहचान ईमामुल पुत्र अलिमुद्दीन और सलीम शाह पुत्र अली मुहम्मद निवासी कनक पिपरा थाना पटहेरवा, सतीश खरवार पुत्र चंदन निवासी पकईयां टोला सिधुआं थाना पडरौना के रूप में हुई। गोली लगने से घायल ईमामुल और सलीम शाह को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात में मौका देखकर इनामुल भाग निकला। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अन्य जगह भी दबिश दिया। दो घंटे बाद पटहेरवा में ईमामुल की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
वर्जन
फरार गैंगस्टर को पकड़ लिया गया है। लापरवाही बतरने वाले पुलिसकर्मी में एसआई गणेश प्रजापति और कांस्टेबल धर्मचंद्र, अमरनाथ राकेश को निलंबित कर इन पर केस दर्ज किया गया है।
धवल जायसवाल, एसपी