फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caught 930 bottle wine

हरियाणा निर्मित 930 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी

Mon, 12 Aug 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
caught 930 bottle wine
अवैध शराब के साथ कसया पुलिस ने एक युवक को पकड़ा । - फोटो : KUSHINAGAR
हरियाणा निर्मित 930 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन

सया। कुशीनगर चौकी पुलिस ने लग्जरी वाहन से 930 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस वाहन को सीज करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

चौकी प्रभारी विशाल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लग्जरी वाहन से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बिहार ले जाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कुशीनगर हाइवे पर बिहार नंबर की एक लग्जरी वाहन को रोका, लेकिन वह भागने लगा। उसे पकड़कर वाहन सहित चालक को थाने ले आई। वहां वाहन से 900 बोतल (180 एमएल) व 30 बोतल (750 एमएल) हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस को वाहन से कई नंबर प्लेट मिले। जिस पर यूपी सहित कई राज्य के नंबर लिखे थे। पुलिस ने वाहन सहित चालक मुकेश निवासी मोहाना थाना मोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन सीज कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सिपाही मानवेंद्र सिंह, अमित कुमार वर्मा, अजीत सिंह, शुभेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed