फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Caught 1.5 million

वन विभाग ने पकड़ा एक ट्रक कत्था

Tue, 26 Nov 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Caught 1.5 million
एक ट्रक कत्‍था पकड़ने वाली वन विभाग की टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
वन विभाग ने पकड़ा डेढ़ करोड़ का कत्था
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर चौहान पट्टी गांव के सामने एक ट्रक पर लदा करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कत्था पकड़ा है। यह माल बिना परिवहन पास के असम से हरियाणा भेजा जा रहा था। मामले की छानबीन चल रही है।

मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर और डीएफओ कुशीनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कसया में वन विभाग की टीम ने कसया वन क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौहान पट्टी के समीप एक ट्रक कत्था पकड़ा। इसमें 96 बैरल (करीब 22 टन) कत्था लदा था। बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बिना अभिवहन पास के यह कत्था लदा ट्रक डिब्रूगढ़ (असम) से सोनीपत (हरियाणा) जा रहा था। रेंजर अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक को अभिरक्षा में लेकर रेंज कार्यालय कुशीनगर में जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस टीम में वन दरोगा अनंत कुमार सिंह, पारसनाथ, दिवाकर यादव, वन रक्षक रामधनी, नंद राव, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed