फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caudhary charan singh birth anversary celebrated

‘देश की तरक्की के लिए किसानों का समृद्ध होना जरूरी’

Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
caudhary charan singh birth anversary celebrated
‘देश की तरक्की के लिए किसानों का समृद्ध होना जरूरी’
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर में किसान दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत परिसर में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें किसानों को आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से सहफसली खेती करने समेत अन्य जानकारियां दी र्गइं। इसके बाद विभिन्न फसलों में बेहतर पैदावार करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने किसानों को सहफसली खेती करने की सलाह दी। डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि देश की तरक्की के लिए किसानों का समृद्ध होना जरूरी है। इसमें प्रशासन किसानों की हर समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बारिश या अतिवृष्टि से फसल का नुकसान होता है तो उसका सर्वे कराकर किसानों को लाभ दिलाया जा रहा है। इसमें गन्ना किसानों को भी सम्मिलित किया गया है। दैवीय आपदा राहत के तहत 33 प्रतिशत से ज्यादा फसल का नुकसान, बारिश या अतिवृष्टि से होता है तो लेखपाल के माध्यम से रिपोर्ट को लगाते हुए लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद विधायक और डीएम ने किसान मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, सहयाक निदेशक (मत्स्य) अनंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed