फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cattle smuggling gang busted, four arrested, three pickup trucks also recovered.

Kushinagar News: गो-तस्करी गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, तीन पिकअप भी बरामद

Mon, 05 Jan 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggling gang busted, four arrested, three pickup trucks also recovered.
गिरफ्तार पशु तस्कर।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। दरवाजे से गोवंश चोरी कर बिहार में वध के लिए भेजने वाले गिरोह का विशुनपुरा पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया। चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर तीन पिकअप को भी जब्त किया है। जिले में काफी दिनों से यह गिरोह सक्रिय था।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 11,070 रुपये, चार मोबाइल फोन और तस्करी में शामिल उपकरण भी पुलिस ने बरामद किया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि थाना विशुनपुरा थाना क्षेत्र से चोरी गए गोवंश के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। चार पशु पालकों के दरवाजे से गोवंश रात को चोरी हो गए थे। पुलिस टीम घटना के पर्दाफाश में लगी थी। पुलिस ने नबीहसन निवासी नंदपुर दशहवा, थाना बरवापट्टी, निजामुद्दीन निवासी गुरवलिया टोला देवीपुर, थाना तुर्कपट्टी, इम्तेयाज उर्फ पिंटू निवासी गोसाई पट्टी, थाना विशुनपुरा, लियाकत निवासी दुदही नौका टोला, थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय गांवों से गायों की चोरी करते थे और उन्हें पिकअप में लादकर बिहार ले जाते थे। वहां गोवंश का वध कर मांस बेचते थे, जिससे होने वाली कमाई को आपस में बांट लेते थे। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी को अंजाम दे रहा था। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन पिकअप वाहन, नकद 11,070 रुपये, चार मोबाइल फोन, एक बोगदा, एक लकड़ी का ठीहा और तीन रस्सी बरामद किया है। इस गिरोह में शामिल और लोगों का नाम सामने आया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed