फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case will be register13 hours power cut

छत ढलाई के दौरान 13 घंटे बिजली बाधित करने के आरोप में दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 27 Jul 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
case will be register13 hours power cut
छत ढलाई के दौरान 13 घंटे बिजली बाधित करने के आरोप में दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

पटहेरवा। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के पटहेरवा फीडर से 25 जुलाई को 13 घंटे आपूर्ति बाधित होने के मामले में बिजली निगम केस दर्ज कराने की तैयारी में है। पटहेरवा थाने में जेई की तरफ से तहरीर भी दी गई है, हालांकि पुलिस अभी तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।
पटहेरवा फीडर में करीब 80 से अधिक गांव हैं। 25 जुलाई को करीब 13 घंटे सप्लाई ठप थी। उमस भरी गर्मी से परेशान रजवटिया गांव के प्रधान व तमकुही ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह तथा उपभोक्ता नीरज कुशवाहा, राजकुमार वर्मा, सतेंद्र गुप्ता, संजय राव आदि ने पूछताछ की तब पता चला कि क्षेत्र में मकान की छत ढालने के लिए आपूर्ति बाधित की गई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। रात में सवा ग्यारह बजे सप्लाई शुरू हुई थी।
विज्ञापन

अब विभाग का दावा है कि जिस व्यक्ति के मकान की छत ढलाई का कार्य चल रहा था उसने बगल से गुजरे तार से दुर्घटना की आशंका जताते हुए कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने की अनुमति मांगी थी। उसे सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच कार्य कराने की अनुमति दी गई थी लेकिन रात में 11 बजे तक कार्य होता रहा। इसके बाद पुलिस के सहयोग से कार्य बंद कराकर आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई अरुण वर्मा का कहना है कि एक व्यक्ति ने आठ घंटे के लिए परमिशन मांगी थी लेकिन 13 घंटे तक कार्य होता रहा, जिससे लोगों को दिक्कत हुई। पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ मृत्युंजय सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed