फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered for raping a teenager

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

Thu, 16 Sep 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Case registered for raping a teenager
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र की निवासी है किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। हनुमानगंज थानाक्षेत्र की 13 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एएसपी ने कहा कि जांच में जितने लोगों के नाम आएंगे, सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।
किशोरी और उसकी मां की तरफ से तहरीर में बताया गया है कि दस सितंबर को गणेश पूजा में शामिल होने गई थी। वहां से किशोरी को आधी रात में आरोपी सरेह में ले गए। उनमें से चार लोगों ने दुष्कर्म किया। पांच दिन बाद पीड़िता पहले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाई, जिसके आधार पर उसकी मां की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ बृहस्पतिवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर ली है। किशोरी को पुलिस की सुरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर विवेचना कर रही है। इससे पहले बुधवार को किशोरी और उसकी मां की तरफ से छह लोगों को इस घटना में शामिल होने और चार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में शादी का झांसा देने व दुष्कर्म में शामिल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य के बारे में भी जांच चल रही है। घटना की जानकारी लेने बृहस्पतिवार को हनुमानगंज थाने पर पहुंचे एडिशनल एसपी एपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना में कुछ और लोगों के शामिल होने के बारे में छानबीन व पीड़िता का बयान लिया जा रहा है। जितने लोगों का नाम उजागर होगा, सबका नाम मुकदमे में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed