{"_id":"613a43eb8ebc3e494b23dabe","slug":"case-registered-against-two-on-the-complaint-of-the-members-kushinagar-news-gkp4085605105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डा पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासदों की तहरीर पर दो पर केस दर्ज
खड्डा में शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। नगर पंचायत खड्डा के शॉपिंग कॉप्लेक्स के घटिया निर्माण को लेकर चल रहा विवाद थाने तक पहुुंच गया है। बढ़ते विवाद को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। सभासदों को गाली देने और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
नगर पंचायत खड्डा के सभासद एकता परिषद के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र की ओर से अवैध रूप से हस्तक्षेप कर बिना बोर्ड की सहमति के ही शॉपिंग कॉप्लेक्स का निर्माण कराने व धन उगाही की जानकारी पर सभासदों ने कार्य रोककर स्टीमेट दिखाने को कहा था। आरोप है कि उनके चहेतों ने सभासदों को गाली देते हुए जबरदस्ती ठेकेदार से कार्य शुरू करा दिया। बृहस्पतिवार को सभासद मधोक गुप्ता, गजेंद्र यादव, अमृता गुप्ता, गायत्री देवी, पशुपतिनाथ आदि ने एसडीएम और पुलिस को शिकायती पत्र देकर घटिया निर्माण रोकने और गाली-गलौज करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बढ़ते विवाद को देखते हुए एसडीएम ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम निर्माण स्थल पर भेजा। यहां पर सभासदों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए ठेकेदार से स्टीमेट दिखाने को कहा, परंतु स्टीमेट नहीं दिखाया गया। आरोप है कि इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र भी वहां पहुंच गए और जवाब-सवाल करने लगे। इस पर सभासद भड़क गए। दोनों तरफ से नोक-झोंक होते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। इस संबंध में एसओ खड्डा रामकृष्ण यादव का कहना है कि सभासदों की तहरीर पर कस्बा निवासी जितेंद्र मिश्रा और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।