{"_id":"6100630b8ebc3e09300c6c23","slug":"case-registerd-in-female-teachers-loot-kushinagar-news-gkp403464598","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की शिक्षिका से लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज
रामकोला (कुशीनगर )। सोमवार की रात लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक पैसेंजर ट्रेन में सवार शिक्षिका का बैग छीनकर भागने की कोशिश करने वाले अपराधी पर जीआरपी ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। ट्रेन से गिरकर घायल हुई शिक्षिका को रात में ही रामकोला सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अयोध्या मंदिर में दर्शन पूजन कर सोमवार की रात अपने पति व दो बच्चों के साथ बिहार के हथुआ मीरगंज अपने घर जा रही शिक्षिका लालती देवी पत्नी उपेंद्र से एक अपराधी ने बैग छीनकर भागने की कोशिश की थी। छीना-झपटी में वह ट्रेन से नीचे गिर गई थीं, जिससे उनका एक हाथ टूट गया था। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था तथा घायल शिक्षिका को रामकोला सीएचसी ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। उनके पति उपेंद्र की तहरीर पर जीआरपी इंस्पेक्टर गोरखपुर उपकेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे का नाम प्रदीप कुमार पुत्र गंगासागर है, जो पंडितपुरम थाना कोठीभार, जिला महाराजगंज का निवासी है। उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।