{"_id":"62a0ec38a4cea80f832beae9","slug":"case-on-5-in-woman-murder-kushinagar-news-gkp4396849115","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत के मामले में पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज
मठिया आलम में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई थी महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम में मंगलवार को विवादित खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर और रोटावेटर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मठिया आलम के अमवा टोला में मंगलवार को एक विवादित भूमि की जुताई किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में ट्रैक्टर और रोटावेटर की चपेट में आने से पूनम देवी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात थाने पहुंचे महिला के पति प्रेमलाल ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ अपना खेत जबरदस्ती जोतने और मना करने पर पत्नी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर मार देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर मंगलवार की रात में ही ट्रैक्टर चालक अजय सहित बृजानंद, कमलेश, अमित, रामावती देवी के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।