{"_id":"647a3523637e12e00404bdf4","slug":"case-in-molestation-kushinagar-news-c-7-1-191366-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, गर्भवती हुई पीड़िता, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, गर्भवती हुई पीड़िता, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के गर्भ में पल रहा ढाई माह का बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाया। इससे युवती गर्भवती हुई तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। युवती ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, अनुसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह शहर स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में कपड़ा बेचने के लिए सेल्स गर्ल के रूप में कार्य करती है। वहां खरीदारी के लिए जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक आता था। उससे धीरे-धीरे जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गया। बाद में युवक ने शादी का झांसा देकर पडरौना के कई होटलों व अन्य जगहों पर शारीरिक संबंध बनाया। बीच में उसने अपनी परेशानी बताकर बहाने से 10 हजार रुपये भी पीड़िता से ले लिया।
जब पीड़िता की ओर से उस पर शादी करने का दबाव बनाया गया, तब तीन मार्च को आठ बजे युवक अपनी बोलेरो से जटहा बाजार थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव के सरेह में ले गया। वहां एक गन्ने के खेत को दिखाते हुए बताया कि वह उसका खेत है। फिर आधी रात तक उसी खेत में शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पीड़िता के गर्भ में बच्चा ठहर गया। इसकी जानकारी होते ही युवक अपना मोबाइल फोन बंद करके घर से भाग गया है।
विज्ञापन
उसके घर सूचना देने पर युवक के भाई और जीजा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक और उसके घरवाले पीड़िता से विवाह कराने के पूरी तरह खिलाफ हैं। इधर, पीड़िता के गर्भ में पल रहा बच्चा बड़ा होता जा रहा है, जिससे शर्म के कारण गांव में निकलना कठिन हो गया है।
एक महीने तक चली पंचायत
युवती ने बताया कि वह मुकदमा लिखवाना नहीं चाहती थी। गर्भ में बच्चा तकरीबन ढाई माह से अधिक हो जाने से समाज में निकलना मुश्किल हो गया। पीड़िता अपनी मां के साथ कई बार युवक के घर और कई बार जटहां बाजार थाने में हुई पंचायत में शामिल हुई थी। शादी की बात बन रही थी, लेकिन युवक ने शादी से मना कर दिया।
वर्जन
पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-राजप्रकाश सिंह, कोतवाल, पडरौना