{"_id":"6467c68618abc2808a041f94","slug":"case-in-fighting-kushinagar-news-c-7-1-173544-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक पक्ष ने आठ लोगों पर दूसरे ने छह पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक पक्ष ने आठ लोगों पर दूसरे ने छह पर दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर रामसहाय गांव में 16 मई को हुई थी मारपीट
दूसरे पक्ष ने छह लोगों पर दर्ज कराया है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के नारायनपुर रामसहाय गांव में 16 मई को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने छह लोगों पर मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्ष पट्टीदार बताए जा रहे हैं।
नारायनपुर गांव के निवासी प्रभुनाथ तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मई को सुबह आठ बजे अपने भाई प्रदीप व परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत में खाद बिखेर रहे थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश में गांव के ही कमलेश, लालबदन, धर्मेंद्र, अनिल सहित अन्य लोग गोलबंद होकर लाठी, डंडे और गड़ासा लेकर आ गए। वे लोग उनके पीड़ित के परिवारवालों पर टूट पड़े। इससे उनके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पीड़ित के पिता के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गए। घायल लोगों को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से पीड़ित के पिता को सीटी स्कैन के लिए गोरखपुर सदर अस्पताल भेजा गया। घायल लोगों के इलाज के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही कमलेश, लालबदन, धर्मेंद्र, अनिल, बबिता सहित आठ नामजद लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, धमकी देने और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से इसी गांव के कमलेश तिवारी ने तहरीर देकर बताया है कि 16 मई को इनके घर के लालबदन अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही पट्टीदार हरिशंकर तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी और प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग आकर उन्हें व उनके चाचा को मारने पीटने लगे। शोर सुनकर पहुंची महिलाओं के साथ भी मारपीट किए। ग्रामीणों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। उसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हरिशंकर तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, प्रदीप सहित छह लोगों के खिलाफ धमकी व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर एक पक्ष से आठ लोगों और दूसरे पक्ष से छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।