फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case filed against the operator

पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Jan 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
case filed against the operator
पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

विद्यार्थियों को फर्जी डिग्री देने का है आरोप
हाटा(कुशीनगर)। फर्जी प्रमाणपत्र देने और छात्र-छात्राओं के साथ धोखाधड़ी के आरोपी पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक के खिलाफ शुक्रवार शाम को हाटा कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर की गई है।
हाटा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच स्थित कथित पैरामेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं ने पांच जनवरी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। इन लोगों ने संचालक पर फर्जी डिग्री देने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इनकी तरफ से बताया गया था कि हाटा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में जननी पैरामेडिकल एंड साइंस इंस्टीच्यूट के नाम से पैरामेडिकल कॉलेज संचालित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 200 छात्र-छात्राओं से प्रवेश के नाम पर रुपये ले लिए गए थे। इसमें से कुछ छात्रों को कोर्स पूरा होने पर कथित पैरामेडिकल कॉलेज की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया था। उन प्रमाण पत्रों का उपयोग कुछ छात्राओं ने किसी भर्ती प्रक्रिया में किया था, जहां जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। उसके बाद यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को पैरामेडिकल कॉलेज के फर्जी होने का पता चला था। छात्र छात्राओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने पूरे मामले की जांच की और शुक्रवार को हाटा कोतवाली पुलिस को छात्र छात्राओं की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। इसके बाद शाम को पुलिस ने पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा के कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जननी पैरामेडिकल एंड साइंस इंस्टीच्यूट के नाम से संचालित पैरामेडिकल कॉलेज संचालक विजय प्रताप सिंह के खिलाफ मुधोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी संचालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed