फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case file against three people

प्रधान के बेटे सहित तीन पर केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
case file against three people
प्रधान के बेटे सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

- संविलियन विद्यालय मोहन बसडीला मुकुंदपुर में अंग्रेजी शराब मिलने का मामला
- प्रधान के बेटे को हिरासत में लेकर जांच कर ही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के संविलियन विद्यालय मोहन बसडीला मुकुंदपुर में अवैध ढंग से शराब रखे जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार की देर रात आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप ने तहरीर देकर प्रधान के बेटे और अंग्रेजी शराब के मुनीम सहित तीन के खिलाफ अवैध ढंग से शराब की बिक्री करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
बुधवार की दोपहर संविलियन विद्यालय मोहन बसडीला के अतिरिक्त कक्ष (भंडारण कक्ष) से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 52 गत्ते मिले थे। विद्यालय परिसर से अवैध शराब मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक जाहिदा बानो को निलंबित कर दिया। शराब की बरामदगी होने के बाद उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्ष की चाबी छह माह से ग्राम प्रधान ओम प्रकाश मिश्रा के पास थी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप ने की। उन्होंने शराब की बोतलों के बार कोड के आधार पर दुकान के बारे में जानकारी जुटाई। दाहूगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की पेटी विद्यालय पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ने अपनी जांच के आधार पर प्रधान ओम प्रकाश मिश्रा के बेटे मुकुल मिश्रा (मुकुंद), अंग्रेजी शराब की दुकान दाहूगंज के मुनीब और एक अन्य की संलिप्तता प्राथमिक तौर पर पाते हुए तहरीर दी। इसके आधार पर देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच के लिए आरोपी प्रधान पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
इस संबंध में प्रधान ओेम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनके बेेेटे पर लगे आरोप गलत हैं। छवि खराब करने के लिए बेटे को इस मुकदमे में फंसाया गया है।
सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया आबकारी निरिक्षक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए प्रधान के बेटे मुकुल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

रात तक थाने पर रोकी गईं प्रधानाध्यापक
विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में शराब पाए जाने की सूचना पर पुलिस प्रधानाध्यापक जाहिदा बानो को तमकुहीराज थाने पर बुलाया। रात आठ बजे के बाद तक बयान दर्ज कराने के लिए उनको थाने पर रोका गया। इसकी जानकारी होने पर शिक्षक संघ के नेता पहुंच गए। उन लोगों का कहना है कि एसएचओ से बयान लेकर महिला प्रधानाध्यापक को घर जाने देने की इजाजत देने की अपील की। आरोप है कि इस पर एसएचओ बिफर गए। हालांकि बाद में उन्होंने प्रधानाध्यापक को जाने दिया। इसको लेकर भी गहमा-गहमी बनी रही। उधर बृहस्पतिवार को रोज की तरह विद्यालय में पठन-पाठन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed