फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case file against three people

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन पर केस

Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
case file against three people
युवती से सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन पर केस
विज्ञापन

बहला-फुसलाकर ले गई थी साथ, कर दिया था दो लोगों के हवाले
मां के साथ थाने पहुंच दी तहरीर, नशीला पदार्थ सुंघाने और पिटाई का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के तीसरे दिन शनिवार को पीड़िता की मां उसे साथ लेकर थाने पहुंची और महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोपियों पर नशीला पदार्थ सुंघाने और पिटाई करने का भी आरोप है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
युवती की मां ने बताया है कि बृहस्पतिवार शाम उसकी बेटी दरवाजे पर अलाव के पास बैठी थी। तभी गांव की एक महिला उसे साथ ले गई। गांव के बाहर पहले से दो लोग गाड़ी लेकर मौजूद थे। महिला ने युवती को उनके हवाले कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने युवती की पिटाई की और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और नहर किनारे गन्ने के खेत में उससे दुष्कर्म किया। युवती पूरी रात खेत में अचेत पड़ी रही। सुबह जानकारी हुई तो उसे रामकोला सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शनिवार को हालत सुधरने पर युवती ने मां को आपबीती बताई।
विज्ञापन

शाम को सीओ खड्डा शिवाजी सिंह और एसओ डीके सिंह युवती के गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने रामकोला सीएचसी में युवती का इलाज करने वाले डॉक्टर से भी जानकारी ली है। सीओ ने कहा है कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में गांव की महिला, पूर्व प्रधान और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed