{"_id":"62b89201f954c46182261742","slug":"case-file-against-acmo-and-two-others-kushinagar-news-gkp441727332","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ सहित तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ सहित तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएमओ सहित तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
- संविदा एएनएम की भर्ती में अनियमितता बरतने का लगा था आरोप
- डीएम के आदेश पर पडरौना कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले में छह माह पूर्व संविदा एएनएम की भर्ती में अनियमितता बरतने के मामले में एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ पडरौना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
भर्ती के मानक की अनदेखी करने की शिकायत मिलने पर डीएम एस राजलिंगम ने जांच कराया तो गड़बड़ी सामने आई थी। इस मामले में डीएम ने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश सीएमओ को दिया। शनिवार की देर रात सीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने एसीएमओ डॉ. जेएन सिंह, संविदा कर्मचारी सिद्धार्थ तिवारी और रितेश तिवारी के खिलाफ छल करने, धोखाधड़ी करने, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जिले में संविदा एएनएम की भर्ती में धांधली की शिकायत डीएम से हुई थी। मामला सामने आने पर डीएम ने जांच कमेटी गठित करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया। कमेटी ने जब जांच की तो पता चला की चयन प्रक्रिया के निर्धारित मानकों का पालन किए बिना ही संविदा एएनएम का चयन कर लिया गया। धांधली करते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी गई। इसमें निजी लाभ के लिए गड़बड़ी की गई है। सच्चाई सामने आने पर चयन प्रक्रिया में शामिल चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों से विभागीय स्पष्टीकरण मांगा गया। आरोपी अधिकारी और दोनों कर्मचारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। लापरवाही और मनमाना रवैया सामने आने पर डीएम ने एसीएमओ डॉ. जेएन सिंह, संविदा कर्मचारी रितेश तिवारी और सिद्धार्थ तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। शनिवार की देर रात सीएमओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।