फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against two including doctor

निजी अस्पताल के एक डॉक्टर सहित दो के खिलाफ केस

Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case against two including doctor
निजी अस्पताल के एक डॉक्टर सहित दो के खिलाफ केस
विज्ञापन

- अवैध तरीके से गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में दर्ज हुआ है मुकदमा
- निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही से युवती की मौत का आरोप
फाजिलनगर(कुशीनगर)। कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत के मामले में पटहेेरवा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई है। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती के पिता ने तहरीर में बताया है कि 18 अप्रैल को 17 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द होना शुरू हुआ। वह फाजिलनगर के इस अस्पताल में इलाज कराने लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बेटी गर्भवती है। इसका गर्भपात करना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने गर्भपात करने से मना कर दिया। आरोप है कि उसके बाद उन्हें डरा-धमकाकर दस हजार रुपये ले लिया गया और बेटी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार को उनकी बेटी की हालत खराब होने के बाद अपने ही एंबुलेंस से एक कर्मचारी के साथ गोरखपुर में एक निजी अस्पताल भिजवा दिया। वहां जाने के बाद डॉक्टर ने बताया कि इलाज में काफी लापरवाही बरती गई है। इसके चलते युवती के पेट में संक्रमण फैल गया है। साथ गया कर्मी उन लोगों को छोड़कर भाग आया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके चार घंटे बाद बेटी की मौत हो गई। रात में गाड़ी से पुन: फाजिलनगर उस अस्पताल पर पहुंचे तो वहां मौजूद अस्पताल के कर्मचारी मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान साथ गए एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही अस्पताल के कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर व एक अज्ञात के खिलाफ अवैध तरीके से गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed