{"_id":"612d0a3e8ebc3e79e9052ec8","slug":"case-against-two-accused-in-rape-attempt-kushinagar-news-gkp407351350","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटहां बाजार थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटहां बाजार थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के प्रयास में दो आरोपियों पर केस
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। थानाक्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने 25 अगस्त की घटना बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया है कि 25 अगस्त की रात को घर में कोई नहीं था। उसका फायदा उठाकर गांव के दो युवक घर में घुस आए और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। किशोरी के पिता का कहना है कि वह कामकाज के लिए बाहर गए थे, घटना की जानकारी के बाद वह घर आए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।