फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   carring wine in ambulance

एंबुलेंस से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद

Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
carring wine in ambulance
एंबुलेंस से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने सालिकपुर पुलिस चौकी के पास एंबुलेंस से बरामद की अंग्रेजी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। एंबुलेंस में छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। खड्डा पुलिस ने सालिकपुर चौकी के पास इसे बरामद किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस शराब को कब्जे में लेकर पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद खड्डा थाने की पुलिस टीम एनएच-727 स्थित सालिकपुर पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पनियहवा की ओर से एक एंबुलेंस आती दिखी। शक के आधार पर पुलिस ने एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 726 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एंबुलेंस में सवार तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल, उमेश और अमित निवासी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस शराब को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई में एसएसआई भगवान सिंह, सालिकपुर चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार गौतम, राजेश कुमार यादव, सिपाही रामगोपाल यादव, नरेंद्र कुमार उपाध्याय और योगेश राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed