फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   car-bus-truck colided, 12 injured

ट्रक से भिड़ी बस, पीछे से टकराई कार, 12 घायल

Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
car-bus-truck colided, 12 injured
एनएच-28 पर मुजहना के पास हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस को हटाती जेसीबी। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रक से भिड़ी बस, पीछे से टकराई कार, 12 घायल
विज्ञापन

दरभंगा जा रही थी निजी बस, हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग निकला चालक
हाटा। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दिल्ली से दरभंगा जा रही प्राइवेट बस फोरलेन पर हाटा कोतवाली के मुजहना हेतिम गांव के पास आगे चल रहे ट्रक सेे भिड़ गई। पीछे से आ रही कार भी बस के पिछले हिस्से से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुछ को हल्की चोटें आईं। हादसे से फोरलेन पर अफरातफरी मच गई। घायलों को हाटा सीएचसी पर पहुंचाया गया। जहां से नौ लोगों को कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। हाटा कोतवाली के मुहजना होतिम गांव के सामने बस पहुंची ही थी कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बस का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से कार भिड़ गई। कार में गोरखपुर का एक परिवार बिहार की ओर जा रहा था। मौके पर चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में हाईवे पेट्रेलिंग टीम पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से हाटा सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर हाटा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त बस व कार को सड़क के किनारे हटवाया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत तेजी से भाग निकला। हाटा कोतवाल हरेंद्र मिश्र का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। बस व कार कब्जे में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया
हादसे में घायल कार में सवार जामवंती देवी निवासी मोगलहा गोरखपुर तथा बस में सवार शंकर निवासी सीतामढ़ी, रवि शाह निवासी लालगंज, गुड़िया देवी निवासी सहरसा, नरेश शर्मा निवासी सौर बाजार सहरसा, अमरजीत कुमार निवासी सहरसा, वीरेंद्र भगत निवासी शंकरपुर, बिन्नी कुमार निवासी दरभंगा, राजकुमार निवासी दरभंगा, सुरेश निवासी सहरसा को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसके अलावा सहरसा निवासी माधव, रामजीत व अमरनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed