फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Canal water reached the village due to minor breakdown

Kushinagar News: माइनर टूटने से गांव तक पहुुंचा नहर का पानी

Fri, 06 Jan 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Canal water reached the village due to minor breakdown
माइनर टूटने से दुबरहा गांव के पास पहुंचा पानी। - फोटो : KUSHINAGAR
माइनर टूटने से गांव तक पहुुंचा नहर का पानी
विज्ञापन

सौरहा खुर्द गांव के पास बनचरा नहर टूटने से हुआ जलभराव
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के पास बनचहरी माइनर का बांध टूट गया है। इससे नहर का पानी खेत में इकट्ठा होने के अलावा गांव में पहुंच गया है। इससे किसानों की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। लोगों ने माइनर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

क्षेत्र के खेतों की फसल की सिंचाई के लिए सौरहा खुर्द के दूबरहा टोले के पास से बनचहरी माइनर निकलती है। माइनर के दोनों तरफ बने बांध के आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे बांध कमजोर हो गया है। बुधवार को माइनर में पानी छोड़ने के बाद बांध टूट गया। इसकी वजह से माइनर का पानी आस-पास के खेत में भर गया है। खेत में लगी तोरी, गेहूं, मटर, आलू और प्याज की फसल पानी में डूब गई है। यही नहीं, पानी का बहाव इतना अधिक है कि खेतों से होकर पानी गांव तक पहुंच गया है। क्षेत्र के बबलू, देवदत्त, हरिश्चंद्र, मुन्ना, रामचंद्र, परसन, भागीरथी, सूर्यनाथ आदि किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि माइनर टूटने की सूचना के तीन दिन बाद भी सिंचाई विभाग की तरफ से क्षतिग्रस्त माइनर की मरम्मत के लिए कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने शीघ्र ही टूटे माइनर की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई आकाश कुमार ने कहा कि बनचहरी माइनर टूटने की जानकारी है। क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed