{"_id":"5a1079eb4f1c1b0d698bc9a9","slug":"can-not-stop-bjp-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सभी मिलकर नहीं रोक सकते भाजपा को’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सभी मिलकर नहीं रोक सकते भाजपा को’
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंच पर डिप्टी सीएम को माला पहनाते हुए कार्यकर्ता।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। नगर पालिका परिषद हाटा के अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में शनिवार को चुनावी जनसभा करने आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने निकाय चुनाव में भी विपक्षी दल बुरी तरह से पराजित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में भीड़ न जुटने की डर से कहीं जन सभा नहीं कर रहे हैं। भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के दम पर चुनाव लड़ रही है।
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज स्थित सभा स्थल पर तय समय से करीब डेढ घंटा देरी से पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती है। जिस प्रकार से हमने विधान सभा चुनाव में अपना संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था, उसी प्रकार निकाय चुनाव के लिए भी संकल्प पत्र के रूप में रोड मैप जनता के सामने रखा है। जनता जानती है कि भाजपा अपने संकल्प को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। सात महीने में प्रदेश की सरकार ने इसे साबित भी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश सपा की जन सभाओं में भीड़ नहीं आने के डर से सभाएं नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने हाटा के साथ-साथ जनपद के निकायों में भी अध्यक्ष व सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की। कार्यक्रम को हाटा के विधायक पवन केडिया, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि, पूर्व विधायक विजय दूबे, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तारा प्रसाद सिंह, ज्योतिशंकर पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन बाबूनंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, निकाय चुनाव के जिला प्रभारी चिरंजीवी चौरसिया, चुनाव संयोजक अग्निवेश मणि, राधेश्याम पांडेय, सुभाष पांडेय, कमालुद्दीन, राकेश शुक्ला, भिष्म पितामह गुप्ता, मिथिलेश त्रिपाठी, ज्ञान विक्रम सिंह, उदयभान कुशवाहा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।