फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   byke driver was died in accident

अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक चालक की मौत, दो गंभीर

Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
byke driver was died in accident
अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक चालक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

- पेड़ से टकराने से हुई मौत
- दो बाइक चालक आपस में टकराने से हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो बाइक चालकों को मथौली बाजार सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पहली दुर्घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगरुआ गांव के मोड़ पर बृहस्पतिवार रात में हुई। बालकुआं गांव के निवासी रमेश सैनी के 30 वर्षीय पुत्र अशोक सैनी सुबह पैकौली गांव में अपनी बहन के घर गए थे। रात में वहां से झांगा-पिपराइच मार्ग से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेह होने की वजह से वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर गिर गए थे। हेलमेट दूर जा गिरा था और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उनकी क्षतिग्रस्त बाइक बगल में पड़ी थी। सुबह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर महंथ गांव के निवासी रामरतन के 23 वर्षीय पुत्र रामदयाल और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर निवासी सदीक अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र नसीब बाइक से आपस में टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से मथौली बाजार सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed