{"_id":"61c4bc1241071c6fe90d037d","slug":"bus-owners-strike-kushinagar-news-gkp421011773","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस मालिकों ने जटहां बाजार में शुरू की बेमियादी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस मालिकों ने जटहां बाजार में शुरू की बेमियादी हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस मालिकों ने जटहां बाजार में शुरू की बेमियादी हड़ताल
जटहां बाजार से पडरौना तक बसों का संचालन ठप हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। टेंपो चालकों पर मनमानी का आरोप लगाकर बस मालिकों ने बृहस्पतिवार को सुबह से जटहां बाजार में बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। बस मालिकों ने जटहां बाजार-पडरौना मार्ग पर बसों का संचालन भी बंद कर दिया। इनकी मांग है कि टेंपो चालक समझौते के विरुद्ध जाकर मनमानी कर रहे हैं। बसों की हड़ताल से यात्री परेशान दिखे।
पनियहवा से जटहां बाजार होते पड़रौना तक बसों का संचालन बृहस्पतिवार से ठप हो गया है। बस मालिकों ने एआरटीओ (प्रवर्तन) को इसकी जानकारी दे दी है। बस मालिका जटहां बाजार में एकत्र हुए और बैठक करने के बाद अपनी बस सेवाएं ठप कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पनियहवा से जटहां बाजार होते पडरौना तक बसों का संचालन ठप है। बस मालिकों का कहना है कि एक समझौता हुआ था कि टेंपो चालक जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार तक ही टेंपो का संचालन करेंगे, लेकिन आरोप है कि वे इसके विरुद्ध जाकर जटहां बाजार तक आकर सवारी ले जा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार टेंपो चालकों को मना भी किया गया, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। बस मालिकों का कहना है कि वे सरकार को ज्यादा टैक्स दे रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग टेंपो चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
बस मालिक बोले
बस मालिक राजेंद्र मोदनवाल ने कहा कि बस और टेंपो चालकों के बीच एक समझौता हुआ था, लेकिन वे लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। समाधान तक बसों का संचालन ठप रहेगा।
विज्ञापन
बस मालिक बिकाऊ गुप्त का कहना है कि टेंपो वालों से हम लोग परेशान हैं। अफसरों से अपील है कि बस मालिकों की समस्या का समाधान कराया जाए। समाधान नहीं हुआ तो बस सेवाएं ठप रहेंगी।
यात्री बोले-
यात्री उमाशंकर यादव ने बताया कि मुझे पडरौना जाना था। ऐसे में बसों की हड़ताल के कारण नहीं जा पाया हूं, जरूरी कार्य भी नहीं हो पाया है। इसके चलते परेशानी हो रही है।
महिला यात्री कुरैशा खातून का कहना है कि उन्हें भी किसी आवश्यक कार्य से पडरौना जाना था, लेकिन बसों की हड़ताल के कारण वह नहीं जा पाई हैं। दूसरी सवारी भी नहीं मिली है।