{"_id":"5fd110018ebc3e3b5b1e6f30","slug":"bus-collided-with-divider-six-passengers-suffered-injuries-kushinagar-news-gkp3762361152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, छह यात्रियों को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, छह यात्रियों को आईं चोटें
विज्ञापन
पिपरा रज्जब गांव के पास हाईवे पर कोहरे की वजह से डिवाइडर पर चढ़ने से पलटी बस।
- फोटो : KUSHINAGAR
डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, छह यात्रियों को आईं चोटें
फाजिलनगर (कुशीनगर)। क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के सामने एनएच-28 पर यात्रियों से भरी बस बुधवार की दोपहर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे छह यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
बिहार के पूर्णिया से बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। अभी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के सामने पहुंची ही थी कि कोहरा अधिक होने के कारण चालक को सड़क दिखाई नहीं दी और बस डिवाइडर से टकरा गई। बस रोकने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे बस वहीं पलट गई। गनीमत रहा कि बस की गति तेज नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में बस से दिल्ली जा रही कमला देवी (35) निवासी विक्रमपुर जिला रायबरेली, फारुख शेख (46) निवासी बड़गा जम्मू कश्मीर, सुजीत कुमार (27) निवासी बरहरी जिला पूर्णिया, बिहार, पंकज कुमार (19) निवासी अलीनगर जिला पूर्णिया, बिहार, गणेश ठाकुर (42) निवासी भेलाही जिला मधेपुरा, बिहार, मुकेश झा (35) निवासी धमधा पूर्णिया, बिहार आदि यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंची मधुरिया चौकी की पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के बाद घायलों की हालत ठीक होने पर घर भेज दिया गया। सड़क के बीच बस पलटने से फोरलेन के एक लेन पर करीब एक घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। चौकी प्रभारी मधुरिया अवधेश सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण इस तरह की दुर्घटना हुई है। सभी घायलों को इलाज के बाद घर जाने के लिए कह दिया गया है।