{"_id":"58a88d2b4f1c1b0970d84102","slug":"bus-and-truck-collision-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से बस और ट्रक को हटाया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार के समीप शनिवार की सुबह नेशनल हाइवे पर सवारी उतारकर लौट रही बस और सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बस का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के कारण दोनों वाहनों का अगला हिस्सा आपस में इस प्रकार उलझ गया था कि उन्हें अलग करने के लिए पुलिस को जेसीबी का उपयोग करना पड़ा। इससे लभभग दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
घायल बस चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजने के बाद दोनों वाहन एवं ट्रक ड्राइवर का शव थाने भेजा गया।
सीमेंट की बोरियां लेकर एक ट्रक सुबह करीब साढ़े सात बजे पडरौना से खड्डा की ओर जा रहा था। नेबुआ नौरंगिया थाने से लगभग 500 मीटर उत्तर विपरीत दिशा से आ रही बस से टक्कर हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बस खड्डा क्षेत्र में कहीं सवारी उतारकर वापस लौट रही थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल बस चालक को तो बाहर निकाल लिया लेकिन ट्रक चालक का शव सीट में फंस गया था। वहां पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर दोनों वाहनों को अलग किया, तब जाकर ट्रक चालक का शव बाहर निकला। ट्रक में मिले कागजों के आधार पर चालक की पहचान देवरिया जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में की जा रही है। एसओ श्याम लाल यादव ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के चलते नेशनल हाइवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।