{"_id":"5d5c3e508ebc3e6c436ffead","slug":"burnt-lady-dead-in-medical-college-kushinagar-news-gkp3183482126","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर जलाई युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर जलाई युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के विरोध पर जलाई युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत
- तीन आरोपी भेजे गए जेल, तीन की तलाश, 15 अगस्त को हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। 15 अगस्त को क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर केरोसिन डाल कर उसे जला दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पकडे़ गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबिक तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने मामले में जलाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी।
15 अगस्त को युवती घर में अकेली थी। छोटी बहन बाहर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के लव कुशवाहा, संकट, सुचिता, राजकिशोर, मुन्नी व गरहनिया उसके घर में घुस गए। उन लोगों ने युवती के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर केरोसिन डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। बुरी तरह झुलसी युवती को परिजन पहले कसया सीएचसी ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि युवती की मौत की जानकारी मिली है। पूर्व में तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ घर में घुसने, छेड़खानी व मिट्टी का तेल डालकर जलाने के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।