फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Burning of five huts of burnt Jhulasi woman

पांच की झोपड़ियां जलीं झुलसी महिला की मौत

Sun, 04 Mar 2018 12:35 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 04 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Burning of five huts of burnt Jhulasi woman
पांच की झोपड़ियां जलीं झुलसी महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की झोपड़ियां जल गईं। इनमें से एक घटना में आग से झुलसी महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


कसया कार्यालय के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के धुरिया भाठ निवासी विमल की 55 वर्षीय पत्नी गुड्डी शुक्रवार की सुबह झोपड़ी में खाना बना रही थीं। इसी बीच अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। गुड्डी अभी कुछ समझ पातीं तब तक लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी जद में ले लिया। गुड्डी भी लपटों के बीच घिर गईं। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गुड्डी को झोपड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजा। इसके बाद झोपड़ी की आग बुझाई गई। शनिवार को इलाज के दौरान गुड्डी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव में शुक्रवार की शाम को लगी आग से शमीम और भन्नू की झोपड़ी जल गई। सूचना मिलने पर गांव पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव में लगी आग से भरत गुप्ता और रामदास की रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। लोगों के अनुसार आग देर रात लगी थी। बांस चटखने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली, तो दोनों की झोपड़ियां जल रही थीं। लोगों ने काफी प्रयास करके आग बुझाने में सफलता पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed