फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BTC protested

बीटीसी की काउंसिलिंग में हंगामा

Sat, 18 Mar 2017 11:41 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 18 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार को बीआरसी परिसर में सहायक अध्यापक भर्ती 12460 की काउंसिलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों ने बीएसए पर अनियमितता और एक अभ्यर्थी को मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क जाम कर दिया। बीएसए ने भी सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलबा उत्पन्न करने का आरोप लगाकर कोतवाली में एफआईआर के लिए तहरीर दी है।      
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से बीआरसी परिसर में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत 12460 की काउंसिलिंग चल रही थी। शाम को करीब चार बजे वहां अचानक हंगामा होने लगा। यहां काउंसिलिंग कराने आए प्रशिक्षुओं ने बीएसए पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नाराज अभ्यर्थियों ने कोतवाली रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। वे निष्पक्ष जांच कर काउंसिलिंग प्रक्रिया पुन: शुरू कराने की मांग करने लगे। जामस्थल पर तहसीलदार, एसडीएम संजीव रंजन, सीओ सहित कई अधिकारी पहुंच गए। देर शाम तक चले मान मनौवल के बाद अभ्यर्थियों ने जाम समाप्त किया। काउंसिलिंग कराने आए आदर्श तिवारी, दीपक गुप्ता, राकेश कुमार, योगेश्वर पटेल, हरिनारायण तिवारी आदि बीटीसी प्रशिक्षुओं का कहना है कि वे सभी सुबह से अपनी काउंसिलिंग के लिए पहुंचे थे। शाम को करीब चार बजे बीएसए मनोज कुमार मिश्र आए और अचानक एक प्रशिक्षु को अपशब्द कहकर उसे पीटने लगे। इसके बाद उनके सहयोगियों ने भी स्टूल आदि लेकर अभ्यर्थियों पर हमला बोल दिया।  उधर, बीएसए मनोज कुमार मिश्र का कहना है कि स्थानीय अभ्यर्थियों की तरफ से जनपद के बाहर से आए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराए जाने का विरोध कर उनके अभिलेख फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इससे सभी कर्मचारी भयभीत हो गए थे। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व बलबा करने की तहरीर कोतवाली में दी गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed