{"_id":"602572ae8ebc3ee94c5078e4","slug":"brother-and-sister-killed-in-tractor-trolley-kushinagar-news-gkp384381056","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में भाई-बहन की मौत
जटहां बाजार(कुशीनगर)। मौनी अमावस्या पर कटाई भरपुरवा गांव के पास लगे मेला से लौट रहे बाइक सवार चार लोग ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। बृहस्पतिवार की शाम को हुए इस हादसे में बाइक पर बैठे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव की निवासी 35 वर्षीया वशरूल नेशा का मायका जटहां बाजार में है। वह दोनों बच्चों के साथ मायके आई है। बृहस्पतिवार को कटाई भरपुरवा गांव के पास बड़ी गंडक नदी तट पर मेला लगा था। शाम को करीब पांच बजे एक ही बाइक से 35 वर्षीया वशरूल नेशा, उनका छह वर्षीय बेटा एजाज और तीन वर्षीय बेटी हुस्न आरा और गांव के ही 26 वर्षीय इकबाल मेला से वापस आ रहे थे। कटाई भरपुरवा से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। बाइक चालक इकबाल और वशरूल नेशा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एजाज और उसकी बहन हुस्नआरा की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेजा। दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला। दोनों घायलों को मोहन कुशवाहा ने अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मेला से लौटते समय यह हादसा हुआ है। दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।