{"_id":"6159e3b58ebc3e0df94e665e","slug":"bridge-collapsed-due-to-water-flow-kushinagar-news-gkp411596411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बहाव से ध्वस्त हुई पुलिया, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बहाव से ध्वस्त हुई पुलिया, आवागमन बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के बहाव से ध्वस्त हुई पुलिया
कोटिया-पगार के लोगों का आवागमन बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के कोटिया टोला-पगार गांव को जोड़ने वाली पुलिया रविवार की सुबह पानी के तेज बहाव से ध्वस्त हो गई। इससे गांव के लोगों को आवागमन के लिए करीब तीन किमी दूरी तय करनी पड़ रही है। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज के तहसीलदार ने ध्वस्त पुलिया का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
रामकोला क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के कोटिया टोला और पगार गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बरसात के पानी की निकासी के लिए ड्रेन पर पुलिया बनी थी। यह पुलिया रविवार की सुबह पानी के तेज बहाव के कारण ध्वस्त हो गई। चूंकि पास ही गंडक नदी है, जिसके किनारे स्थित कोटिया के श्मशान घाट पर लोग शवों की अंत्येष्टि करते हैं। उन्हें इसी रास्ते आना-जाना होता है। साथ ही सड़क कोटिया टोला और पगार गांव के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। पुलिया ध्वस्त हो जाने से लोगों को अब करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। पुलिया ध्वस्त होने की सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज के तहसीलदार फरीद अहमद खान ने निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि शीघ्र ही पुलिया की मरम्मत कराकर मार्ग चालू कराया जाएगा।
बिजली के तार पर गिरा पेड़
अहिरौली बाजार। थानाक्षेत्र अंतर्गत हाटा-पिपराइच मार्ग पर लोहझार गांव के पास सड़क किनारे बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। इससे बिजली का पोल टूट गया और रास्ता भी बाधित हो गया है। लगातार बारिश के कारण हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारी पेड़ को काटकर हटाने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
बारिश में झोपड़ी गिरी, हादसा टला
रगड़गंज। नरायनपुर गांव के रामउग्रह प्रसाद गांव के चौकीदार हैं। क्षेत्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से उनकी झोपड़ी शनिवार की देर रात गिर गई। रामउग्रह ने बताया कि झोपड़ी गिरने के दौरान परिवार के लोग सो रहे थे। संयोग अच्छा रहा कि झोपड़ी गिरी तो झोपड़ी में रखे सायकिल पर अटक गई। जिससे झोपड़ी में सो रहे लोगों को नुकसान नहीं हुआ। आवाज सुनकर मौके पर जुटे गांववालों ने झोपड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। संवाद