फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bride flew away on bahubhoj day

बहूभोज की रात जेवरात के साथ नव विवाहिता चंपत

Thu, 09 Jun 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bride flew away on bahubhoj day
बहूभोज की रात जेवरात के साथ नव विवाहिता चंपत
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के युवक ने की थी गोरखपुर क्षेत्र की युवती से कोर्ट मैरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दूसरे दिन आयोजित बहूभोज की रात ही जेवरात के साथ नव विवाहिता घर से चंपत हो गई। बहूभोज के बाद जब घर के लोग विवाहिता के कमरे में पहुंचे तो वह लापता मिली।

पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की गोरखपुर क्षेत्र की एक युवती से दो महीने पहले एक मित्र के साथ पहली बार मुलाकात हुई और उसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। शादी का निर्णय लिया और लगभग एक माह पूर्व दोनों नने गोरखपुर में कोर्ट मैरिज भी कर ली। शादी की जानकारी होने पर युवती के परिजन हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के बाद विदाई करने पर राजी हो गए। बीते मंगलवार दोनों के परिजनों की मौजूदगी में तरकुलहा देवी स्थान पर शादी करने के बाद दुल्हन अपनी ससुराल आ गई। शादी की खुशी में लड़के वालों ने मंगलवार की रात बहूभोज कार्यक्रम रखा था। इसमें अपने रिश्तेदारों और जानने वालों को आमंत्रित किया था। घर के सभी लोग देर रात तक मेहमानों को खिलाने और सेवा-सत्कार में लगे थे। रात के ग्यारह बजे के आसपास जब लोग दुल्हन के कमरे में गए तो वह कमरे में नहीं थी। उसे घर के अन्य कमरों में ढूंढा गया लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वह बंद मिला। इसके बाद उसके मायके पता किया गया लेकिन वहां भी नहीं पहुंची थी। घर के लोगों ने जब उसके कमरे की तलाशी ली तो उसको दिए गए जेवरात भी नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर दी गई है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed