{"_id":"6a19edceb7a16367120472cb","slug":"boy-suffers-broken-leg-after-being-hit-by-a-pickup-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160804-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप चपेट में आने से बालक का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप चपेट में आने से बालक का पैर टूटा
Sat, 30 May 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बा स्थित फल मंडी के पास सड़क किनारे खड़े पचार गांव निवासी इशतखार अंसारी के चार वर्षीय पुत्र सैफ अंसारी को शुक्रवार की शाम अनियंत्रित पिकअप चालक ने चपेट में ले लिया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। मौजूद लोगों के सहयोग से परिजन उसे मथौली सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर घटना के बाद मौजूद लोगों ने पिकअप और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी इशतखार अंसारी का चार वर्षीय पुत्र सैफ अंसारी मथौली चौराहे स्थित फल मंडी के पास सड़क किनारे खड़ा था। पास में ही एक फल की दुकान से पिता पत्नी के साथ फल खरीद रहे थे। इसी दौरान हाटा की तरफ से आ रहे एक पिकअप अनियंत्रित होकर सैफ को ठोकर मार दिया। इससे सैफ का एक पैर टूट गया। मौजूद लोगों के सहयोग से परिजन सैप को मथौली सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर मौजूद लोग पिकअप और चालक को पकड़कर कर पुलिस को सौंप दिया। मथौली चौकी इंचार्ज अंकित कुमार सिंह ने बताया कि घायल बालक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। पिकअप और चालक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।