फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Booth workers are the political party's greatest strength.

Kushinagar News: बूथ कार्यकर्ता ही राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत

Tue, 14 Jul 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Booth workers are the political party's greatest strength.
खडडा मे निषाद पार्टी का संम्मेलन
खड्डा। कस्बे के मैरेज हाल में सोमवार को निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर की कमेटी को सक्रिय कर पार्टी की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा और चुनाव में सफलता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चलो बूथ मजबूत करो, निषाद समाज को मजबूत करो का नारा देते हुए गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाए और समाज को संगठित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed