{"_id":"6ac6a8ff170dc36455098c16","slug":"booster-to-be-installed-at-district-headquarters-mobile-network-issues-to-be-resolved-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169726-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिला मुख्यालय पर लगेगा बूस्टर, मोबाइल नेटवर्क की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिला मुख्यालय पर लगेगा बूस्टर, मोबाइल नेटवर्क की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
बीएसएनएल अधिकारियों से डीएम ने की वार्ता, ऊंचे भवन की छत पर बूस्टर लगाने की तैयारी
नेटवर्क की खराब स्थिति से अफसरों और आम लोगों को हो रही परेशानी, जल्द चिह्नित होगी स्थान
कुशीनगर। जिला मुख्यालय पर लंबे समय से बनी मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। नवागत डीएम संजय चौहान ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीएसएनएल अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसके बाद मुख्यालय पर नेटवर्क बूस्टर लगाने पर सहमति बनी है। डीएम ने अधिकारियों को बूस्टर लगाने के लिए किसी ऊंचे भवन को चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
जिला मुख्यालय पर मोबाइल नेटवर्क की स्थिति लंबे समय से खराब है। कई स्थानों पर मोबाइल से बात करने में दिक्कत होती है तो इंटरनेट सेवा भी बार-बार बाधित होती है। इसका असर सरकारी कामकाज पर भी पड़ रहा है। ऑनलाइन काम के दौरान नेटवर्क बाधित होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। डीएम संजय चौहान ने खुद भी इस समस्या का सामना करने के बाद बीएसएनएल अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अपना पुराना अनुभव साझा करते हुए बताया कि अमेठी में नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए बूस्टर लगाया गया था, जिससे काफी सुधार हुआ था।
इस पर बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भी बूस्टर लगाया जा सकता है। इसके लिए किसी ऊंचे भवन की छत पर उपयुक्त स्थान की आवश्यकता होगी। डीएम ने बीएसएनएल अधिकारियों को जल्द ही मुख्यालय में ऊंचे भवन को चिह्नित कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं। जगह चिह्नित होने के बाद बूस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
जिला मुख्यालय पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। बीएसएनएल अधिकारियों से वार्ता कर बूस्टर लगाने को कहा गया है। जल्द ही स्थान चिह्नित कराकर नेटवर्क की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- संजय चौहान, जिलाधिकारी