फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Body of son of sabhasad found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला सभासद के पुत्र का शव

Mon, 18 Jan 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Body of son of sabhasad found on railway track
सभासद पुत्र प्रद्युम्न गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
रेलवे ट्रैक पर मिला सभासद के पुत्र का शव
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। कस्बे के वार्ड-10 शास्त्रीनगर की सभासद के 21 वर्षीय पुत्र का शव गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद घर में चीत्कार मच गई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर पंचायत खड्डा के वार्ड-10 शास्त्रीनगर की सभासद गायत्री देवी की पांच संतानों में चौथे नंबर के पुत्र प्रद्युम्न गुप्ता (21) प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते थे। परिजनों के मुताबिक तबीयत खराब होने पर वह रविवार की रात में बस से गोरखपुर पहुंचा। सुबह करीब पांच बजे उसने फोन कर घर के लोगों को बताया कि गोरखपुर पहुंचने पर रेलवे कॉलोनी स्थित बहन के घर चला जाएगा। उसके बाद खड्डा आएगा। करीब सात बजे जीआरपी गोरखपुर ने घर पर फोन करके बताया कि मोहद्दीपुर रेल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से प्रद्युम्न की मौत हो गई है। परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद परिजन गोरखपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन

जीआरपी गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह छह बजे सूचना पर एसआई वैभव तिवारी ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया। गर्दन धड़ से अलग रेल लाइन पर पड़ा था। पास में मिले मोबाइल फोन से पहचान प्रद्युम्न गुप्ता निवासी खड्डा के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed