फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   boat fell down in river

Kushinagar News: गंडक नदी में नाव पलटी, लापता दो व्यक्ति एक किलोमीटर दूर मिले

Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
boat fell down in river
डूब रहे लोगो को दूसरी नाव से बचाया गया।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

खेती करने नाव से दियारा क्षेत्र में जा रहे थे किसान, तेज धारा में बिगड़ा नाव का संतुलन, नदी में पलट गई किसानों से भरी नाव
बगहां के पास स्थित गोड़ियापट्टी घाट से जा रहे थे खेती करने

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के बगहां के पास स्थित गोड़िया घाट से दियारा क्षेत्र में खेती करने जा रहे लोगों से भरी नाव आज गंडक नदी में पलट गई। उसमें करीब 12 लोग सवार थे। अन्य लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दो व्यक्ति अब भी लापता हैं। करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद वे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे सुरक्षित मिले।
बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहां नगर के पास से गंडक नदी गुजरी है। नाव से नदी पार कर लोग दियारा क्षेत्र में जाते-आते हैं। शुक्रवार की सुबह बगहा नगर के वार्ड संख्या-26 के गोड़ियापट्टी घाट से छोटी नाव पर लगभग 12 लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे। उसी दरम्यान तेज धारा में नाव फंसकर पलट गई और सभी लोग नदी में गिरकर डूबने लगे। इसे देखकर नदी में मौजूद दूसरे नाव वाले बचाव में जुट गए। अन्य सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो लोगों का पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद वे दोनों व्यक्ति घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे मिले। इस घटना की जानकारी होते ही नदी के किनारे पुलिस व बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर राहत की सांस ली। इस घटना में शामिल सभी लोग पुरुष थे तथा उनमें कुछ तैरना भी जानते थे। इसलिए बचने में कामयाब हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बगहा नगर थानाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने बताया कि नाव दुर्घटना में शामिल सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
00000

पेट की खातिर रोज जिंदगी लगाते हैं दांव पर-
गंडक नदी के किनारे बसे कुशीनगर और बिहार के ग्रामीण प्रतिदिन बड़ी संख्या नदी पार कर दियारा क्षेत्र में जाते हैं। वहां पशुपालन, खेती, मजदूरी आदि कार्य करते हैं। पशुओं का दूध लाया जाता है। कोई अन्य साधन नहीं होने से लोग प्राइवेट नाव का प्रयोग करते हैं। ऐसे में कई बार नदी की धारा में नाव दुर्घटना हो जाती है। इसमें लोगों की जान तक चली जाती है, लेकिन पेट की खातिर लोगों को जान दांव पर लगानी पड़ती है।

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed