फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Blood donation camp today

कारगिल विजय दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Mon, 26 Jul 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp today
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
विज्ञापन

पडरौना ( कुशीनगर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अपना अमूल्य रक्तदान कर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसका आयोजन सुबह दस बजे से होगा।
कारगिल विजय दिवस भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। देश में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला था और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इस युद्घ में भारत विजयी हुआ। इस कारगिल विजय युद्घ में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से इन शहीद सैनिकों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि इस दिन रक्तदान करने वाले महादानियों का खून असहाय, बीमार और जरुरमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को सुबह नौ बजे से इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि हमारे देश के शहीद सैनिकों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है। यह न केवल भारत मां के शहीद सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी बल्कि महादानियों का रक्त जरुरतमंदों को नई जिंदगी देगा।

दीपदान कार्यक्रम आज
कसया। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की तरफ से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार की शाम साढ़े छह बजे कसया नगर स्थित शहीद स्मारक पार्क में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के संचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed