फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   blood donation camp

शिविर में रक्तदान कर 28 बने महादानी

Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे रक्तदान शिविर का निरीक्षण करते डीए - फोटो : KUSHINAGAR
शिविर में रक्तदान कर 28 बने महादानी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
पडरौना। शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 75 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 28 महादानियों ने रक्तदान किया। इस शिविर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने अपना समर्थन दिया था।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। क्योंकि रक्तदान करके हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है, जिसकी तरफ से आयोजित रक्तदान शिविरों के जरिए लोगों को नई जिंदगी मिल रही है।
विज्ञापन

डीटीओ वीपी नरसरिया ने भी ‘अमर उजाला’ की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। दूसरों की जिंदगी बचाने की भावना विकसित हो रही है। इसे आगे भी बरकरार रखने की आवश्यकता है।
अमर उजाला के रक्तदान शिविर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। शिविर में रक्तदान के लिए 75 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें 28 ने रक्तदान किया।
इस दौरान पैथालॉजिस्ट डॉ. अब्दुल कलाम, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री नवीन श्रीवास्तव, एजाज अहमद, लल्लन गुप्ता, क्षमा मिश्रा, मारकंडेय यादव, अखिलेश सहित ब्लड बैंक की पूरी टीम मौजूद थी।
मनाई गई शहीद डॉ. रामआशीष सिंह की पुण्यतिथि
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले संघर्ष के दौरान तीन साल पहले शहीद हुए डॉ. रामआशीष सिंह की शनिवार को ब्लड बैंक में पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लड बैंक में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अटेवा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. रामाशीष के बलिदान को याद किया और अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सभी लोग मौजूद थे।

शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
अमर उजाला के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव यादव, जिलाध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री सुनील पाल, अखिलेश मिश्र, अमरदीप शुक्ला, सिद्धार्थ यादव, असगर अली, अमित कुमार, संजय सिंह यादव, अर्जुन राम, आशीष पाल, विनय कुमार यादव, दिनेश कुशवाहा, मुकेश यादव, जगदीश प्रजापति, मंजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप गुप्ता, नीरज सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed